A Literary Reading of Hazaar Chaurasi Ki Maa – Mahasweta Devi’s Book
इस literary blog में आज हम बात करेंगे Bengali literature की सबसे uncomfortable और unforgettable author महाश्वेता देवी और उनकी iconic novel, जिसका नाम है, हज़ार चौरासी की माँ। 1970 के मुक्ति-दशक (Naxalite movement) के उस दौर की कहानी जिसमें एक माँ का जवान बेटा एक रात को घर से निकला और कभी नहीं लौटा।
सुजाता चैटर्जी 53 साल की हैं। Calcutta के एक संपन्न घर में रहती हैं, बैंक में नौकरी करती हैं, और चार बच्चों की माँ हैं। लेकिन दो साल से, हर सुबह एक ऐसे दर्द के साथ उठती हैं जिसपर कोई बात नहीं करना चाहता। सुजाता अपने मरे हुए बेटे, व्रती, के Naxalite ideology से जुड़ने के पीछे की वजहों को समझने की कोशिश करती है। मुक्ति-दशक के नाम पर चले उस दौर में, व्रती, मारा गया था और मुर्दाघर में उसकी लाश का नम्बर था, “एक हज़ार चौरासी”
सुजाता की कहानी सिर्फ़ 1970 के Calcutta की नहीं है, यह हर उस घर की कहानी है जहाँ एक माँ रात को चुपचाप एक बंद कमरे में जाती है, और अपने बेटे को याद करती है।
आख़िर वो क्या बातें हैं जो इस novel को एक undying literary phenomenon बनाती हैं?
- क्या हम सच में अपने बच्चों को पहचानते हैं, या बस उनसे प्यार करते हैं?
- क्या patriarchy के कई और रूप भी हो सकते हैं?
- क्या state violence सिर्फ़ body को मारती है, या memories को भी control करना चाहती है?
- क्या औलाद को चाहने का अधिकार हमारी पीढ़ी ने वाक़ई गवाँ दिया है?
- क्या दो माँओं का shared grief उनके class difference को permanently मिटा पाता है?
- क्या लाश और ज़िंदा व्यक्ति के बीच का फ़र्क़ मिट चुका है?
Novel में जिस honesty और sensitivity से 1970s के parental failure, class-difference, state brutality, liberal hypocrisy और youth aggression को दिखाया गया है, यह सब बातें हमें आज भी उतनी ही relatable लगती है। चाहे आप, Mulk (2018), Black Friday (2004), Hazaaaro Khwaishein Aisi (2003), और Into the Wild (2007) जैसी films देखे, या फिर Netflix की बेहद चर्चित web–series Adolescence (2025).
“इस दुनिया में सबसे मुश्किल काम है अपनी तरह होना।”
– महाश्वेता देवी
इसे जानने और महसूस करने के लिए पढ़िए हमारा Premium Literary Blog, जो एक गहरी evocative नज़र डालता है Author की ज़िंदगी पर, Novel की emotional soul पर, और किस तरह यह timeless literary gem बन गयी Indian cinema की powerful फ़िल्मों में से एक।
Read the Book. Watch the Movie. Because this is where it all began.
हमें उमीद है कि आपने यह किताब पढ़ी होगी, तो comment box में share करे वो क्या बातें है जो आपकी नज़र में इस novel को iconic बनाती है।
