A Literary Reading of Nirmala – Premchand’s Book
इस literary blog में हम उपन्यास सम्राट प्रेमचंद (Premchand) और उनके novel निर्मला (Nirmala) पर बात करेंगे, जिसे आगे चलकर कई अन्य भाषाओं में translate और TV series के लिए भी adapt किया गया। कलम के जादूगर, प्रेमचंद, एक ऐसे stalwart जिनका मानना था की, साहित्य का काम केवल मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि जीवन की सच्चाइयों को दर्शाना भी है।
प्रेमचंद, ने 300 से ज़्यादा कहानियाँ, 14 से ज़्यादा novels, कई नाटक और निबंध लिखे, यहाँ तक की Leo Tolstoy और John Galsworthy के play भी translate किए। इनके novels और कहानिया, गोदान, ग़बन, कर्मभूमि, शतरंज के खिलाड़ी, और रंगभूमि आज भी हिंदी साहित्य के backbone माने जाते हैं। अगर हिंदी साहित्य की कोई playlist होती, तो प्रेमचंद की 250 से ज़्यादा कहानियों का संग्रह ‘मानसरोवर’ उसमें सबसे ऊपर होता।
प्रेमचंद को पहला हिंदी writer माना जाता है, जिन्होंने अपनी कहानियों और novels के ज़रिए Indian literature में realism को introduce किया। उनकी writing गरीबों और शहर के middle-class की problems को उठाती है। उनके काम में एक logical सोच नज़र आती है, जो religious values को ऐसा tool मानती है, जिसके through powerful और पाखंडी लोग कमज़ोरों को exploit करते हैं।
1927 में published निर्मला अपने समय में Premchand के सबसे popular novels में से एक था, खासकर से उस दौर में जब Indian society में महिलाओं की स्थिति और oppression पर writers और poets का ध्यान बढ़ रहा था।
पंद्रह साल की निर्मला एक सुंदर, समझदार लड़की है, लेकिन उसकी ज़िंदगी पिता की अचानक मौत के बाद पूरी तरह बदल जाती है, और दहेज के बिना हालात ऐसे बनते हैं कि उसकी शादी उससे 20 साल बड़े आदमी तोताराम से हो जाती है, जिसकी बीवी मर चुकी है और तीन बेटे है। निर्मला अपने उम्रदराज़ पति तोताराम का सम्मान तो करती है पर प्रेम नहीं कर पाती। तोताराम के बड़े बेटे मनसाराम से उसका रिश्ता सिर्फ़ मासूम और स्नेहभरा होता है, लेकिन अधेड़ उम्र के तोताराम के मन में शक बैठ जाता है। अंत में, जब तोताराम को अपनी गलतियाँ समझ आती हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, और निर्मला इस दुनिया से चली जाती है।
तीनो प्रमुख characters, निर्मला, तोताराम और मंसाराम का एक-दूसरे पर शक का psychological play, जिस तरह से चलता है, वो उस समय के Indian literature में पहले कभी देखने को नहीं मिलता। इसी वजह से कई critics और scholars ‘निर्मला’ को India का पहला “Psychological novel” बताते है।
निर्मला में जिस sensitivity से tragedy, doubt, guilt, patriarch, और helplessness की depth को दिखाया गया है, यही depth, यही psychology हमें आज भी उतनी relatable लगती है, चाहे आप ‘Aap Ki Kasam (1974), Astitva (2000), Hum Tumhare Hai Sanam (2002), Thappad (2020), English Vinglish (2012) और Paris, Texas (1984) जैसी फ़िल्मों को ही क्यू ना देखे।
निर्मला सिर्फ़ एक Novel नहीं, बल्कि social realities का sharp reflection है, जो दिखाता है कि कैसे एक simple life शक, personal insecurities और social conditioning की वजह से धीरे-धीरे tragedy में बदल जाती है।
“धन मानव-जीवन में अगर सर्वप्रधान वस्तु नहीं,
तो वह उसके बहुत निकट की वस्तु अवश्य है।”
– प्रेमचंद
प्रेमचंद इस novel में एक लड़की के दुख को एक silent revolution की तरह पेश करते हैं, जो धीरे-धीरे हमारे भीतर guilt और सवाल दोनों छोड़ जाता है, कि क्या समाज में एक औरत की identity उसके अलग – अलग roles, पत्नी, बेटी, बहु, माँ – तक ही सीमित रहनी चाहिए, या उसे एक individual के रूप में देखा जाना चाहिए।
आख़िर वो क्या बातें हैं जो इस novel को एक undying literary phenomenon बनाती हैं?
- क्या dowry system एक लड़की की पूरी ज़िंदगी को define करता है?
- क्या age gap marriages trust और emotional connection को कमजोर कर देते हैं?
- क्या शक एक परिवार को अंदर से तोड़ सकता है?
- क्या patriarchy की आड में औरत को circumstances की victim बना दिया जाता है?
- क्या moral values और social pressure के बीच इंसान सही decision ले पाता है?
- क्या sacrifice हमेशा noble होता है, या कभी-कभी self-destruction बन जाता है?
इसे जानने और महसूस करने के लिए पढ़िए हमारा Premium Literary Blog जो एक evocative नज़र डालता है author की ज़िंदगी पर, novel की emotional soul पर, और कैसे यह timeless literary gem बन गयी Indian cinema की सबसे powerful फ़िल्मों में से एक।
Purchase the Book
Read the Book. Watch the Movie. Because this is where it all began.
हमें उमीद है कि आपने यह किताब पढ़ी होगी, तो comment box में share करे वो क्या बातें है जो आपकी नज़र में इस novel को iconic बनाती है।
