A Literary Reading of Godaan – Premchand’s Book
इस literary blog में हम author प्रेमचंद (Premchand) और उनके novel गोदान (Godaan) पर बात करेंगे, जिसे आगे चलकर इसी नाम से films और TV series के लिए भी adapt किया गया।
कलम के जादूगर, प्रेमचंद, एक ऐसे stalwart थे जिनका मानना था की, साहित्य का काम केवल मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि जीवन की सच्चाइयों को दर्शाना भी है। प्रेमचंद, ने 300 से ज़्यादा कहानियाँ, 14 से ज़्यादा novels, और कई नाटक और निबंध लिखे, यहाँ तक की Leo Tolstoy और John Galsworthy के play भी translate किए। इनके novels और कहानिया, निर्मला, ग़बन, कर्मभूमि, शतरंज के खिलाड़ी, और रंगभूमि आज भी हिंदी साहित्य के backbone माने जाते हैं। अगर हिंदी साहित्य की कोई playlist होती, तो प्रेमचंद की 250 से ज़्यादा कहानियों का संग्रह ‘मानसरोवर’ उसमें सबसे ऊपर होता।
प्रेमचंद को पहला हिंदी writer माना जाता है, जिन्होंने अपनी कहानियों के ज़रिए Indian literature में realism को introduce किया। उनकी writing गरीबों और शहर के middle-class की problems को उठाती है। उनके काम में एक logical सोच नज़र आती है, जो religious values को ऐसा tool मानती है, जिसके through powerful और पाखंडी लोग कमज़ोरों को exploit करते हैं।
1936 में उनके द्वारा लिखा novel गोदान (Godaan) उनका आख़िरी Novel था। इस novel में भारतीय गांवों की life को बहुत real और detailed में दिखाया गया है, वो भी city life के साथ contrast में। और जब – जब लोगों ने इसे पढ़ा तब – तब इसके किरदार और उनकी बेबसी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
गोदान की कहानी का मुख्य किरदार होरी, एक गरीब किसान है, जो अपनी मेहनत, ईमानदारी और एक गाय के सपने के साथ संघर्ष करता है, लेकिन कर्ज़, social pressure और exploitation उसे लगातार तोड़ते है। एक तरफ़ गरीब, होरी और धनिया, झुनिया को अपनाकर humanity दिखाते हैं, वही दूसरी तरफ़ शहर के elite और गाँव के साहूकार अपने फ़ायदे के लिए farmers का शोषण करते हैं।
मेहनत, morality और social injustice के बीच यह कहानी rural India की harsh realities और human resilience को highlight करती है, और ऐसा लगता है जैसे प्रेमचंद ने अपनी पूरी ज़िंदगी, तजुर्बा, हंसी, दर्द, गुस्सा, और प्यार सब कुछ एक ही किताब में डाल दिया हो।
गोदान में जिस depth से इन सब बातों को दिखाया गया है, वह आज भी उतनी ही relevant लगती है। चाहे आप Do Bigha Zamin (1953) में जमीन के लिए तरसते किसान को देखें, Mother India (1957) में sacrifice करती मां को, Peepli Live (1910) में corrupt social system के प्रति satire देखें या Ankur (1974) film में exploitation और class divide को, इन सबका दर्द, बेबसी और संघर्ष गोदान के हर पेज पर साफ़ दिखाई देता है।
Novel पढ़ते हुए लगता है जैसे 1930s का India आज भी हमारे अंदर जिंदा है, और शायद इसी वजह से प्रेमचंद की तुलना किसी और novelist से करना बेहद मुश्किल है।
ये कहानी सिर्फ़ होरी की ही नहीं, बल्कि उन करोड़ों किसानों की दास्तान है जिनकी मेहनत कभी गरीबी के पिंजरे को नहीं तोड़ पाती।
“लिखते तो वह लोग हैं, जिनके अंदर कुछ दर्द है, अनुराग है, लगन है, विचार है।
जिन्होंने धन और भोग-विलास को जीवन का लक्ष्य बना लिया, वह क्या लिखेंगे?”
— प्रेमचंद
आख़िर वो क्या बातें हैं जो इस novel को एक undying literary phenomenon बनाती हैं?
- क्या गाँव और शहर सच में दो अलग-अलग दुनिया हैं… या एक ही समाज की छिपी हुई दो परतें?
- क्या गरीबी एक हालात है, या सत्ता और शोषण का सबसे प्रभावी हथियार?
- क्या youth rebellion सिर्फ़ टकराव है, या social change का पहला ज़रूरी step?
- क्या समाज के नियम करुणा और मानवीय रिश्तों से भी ऊपर होते हैं?
- क्या मेहनत का फल इंसान तक पहुँचता है, या सब कुछ किस्मत के हाथ में है?
- क्या Indian women सिर्फ़ घर तक सीमित हैं, या समाज की असली backbone हैं?
इसे जानने और महसूस करने के लिए पढ़िए हमारा Premium Literary Blog जो एक evocative नज़र डालता है author की ज़िंदगी पर, novel की emotional soul पर, और कैसे यह timeless literary gem बन गयी Indian cinema की सबसे powerful फ़िल्मों में से एक।
Purchase the Book
Read the Book. Watch the Movie. Because this is where it all began.
हमें उमीद है कि आपने यह किताब पढ़ी होगी, तो comment box में share करे वो क्या बातें है जो आपकी नज़र में इस novel को iconic बनाती है।
